केंद्र के निर्णय के खिलाफ दिल्ली वक्फ बोर्ड ने अदालत का रुख किया: अमानतुल्लाह
नई दिल्ली, सोमवार, 20 फ़रवरी 2023। दिल्ली वक्फ बोर्ड ने 123 वक्फ संपत्तियों को केंद्र द्वारा अपने कब्जे में लेने के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया है। बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान ने सोमवार को यह जानकारी दी। खान ने कहा कि 123 संपत्तियां लंबे समय से वक्फ बोर्ड के पास हैं और केंद्र उस पर ‘‘जबरन कब्जा’’ करने की कोशिश में कानून और अदालतों को दरकिनार कर रहा है। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के भूमि और विकास कार्यालय ने हाल ही में मस्जिदों, दरगाह और कब्रिस्तान सहित दिल्ली वक्फ बोर्ड की 123 संपत्तियों को अपने कब्जे में लेने का फैसला किया था।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
