डिजिटल समावेशन को मजबूत करने के लिए ट्राई जारी करेगा परामर्श पत्र
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने कहा है कि वह डिजिटल समावेशन को और मजबूत करने के लिए एक परामर्श पत्र लाएगा। इसमें उपकरणों, संपर्क और साक्षरता के तीन प्रमुख पहलुओं पर खासतौर से जोर दिया जाएगा। भारतीय इंटरनेट एवं मोबाइल संघ (आईएएमएआई) द्वारा आयोजित ‘इंडिया डिजिटल समिट 2023’ के मौके पर ट्राई के चेयरमैन पी डी वाघेला ने कहा कि इस मुद्दे पर परामर्श पत्र आने वाले महीनों में जारी हो सकता है।इस परामर्श पत्र में तीन प्रमुख पहलुओं – उपकरणों, संपर्क और साक्षरता पर ध्यान दिए जाने की उम्मीद है। वाघेला ने कार्यक्रम में कहा, ”हम देश में डिजिटल समावेशन को और मजबूत करने के लिए एक परामर्श पत्र लाने की योजना बना रहे हैं।” ट्राई प्रमुख ने डिजिटलीकरण की राह में प्रमुख चुनौतियों को भी रेखांकित किया। इन चुनौतियों में डिजिटल प्रशासन अवसंरचना का पुनरुद्धार, अभिसरण से पैदा होने वाली चुनौतियां और तकनीकी व्यवधानों के कारण निवेश चक्र में कमी शामिल हैं।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
