बीजासन मंदिर में विकास के द्वितीय चरण के काम इसी माह होंगे शुरु - कल्ला
जयपुर, शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023। कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने पर्यटन मंत्री की ओर से शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि बूंदी जिले में पर्यटन विकास के 10 करोड़ 48 लाख के कार्य स्वीकृत है। उन्होंने बताया कि बीजासन मंदिर के विकास कार्याें के लिए 14 लाख 73 हजार के प्रथम चरण के कार्य हो गए है तथा इसी माह द्वितीय चरण के कार्य भी शुरु कर दिए जाएंगे। डॉ. कल्ला प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में सदस्यों द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि बीजासन माता मन्दिर पर रोपवे लगाने के लिए मैसर्स इन्द्रगढ बीजासन माता रोप-वे प्राईवेट लिमिटेड, जयपुर द्वारा आवेदन किया गया था तथा यह क्षेत्र रणथंभौर के बफर जोन में स्थित है। उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव को राज्य वन्यजीव मण्डल की स्थायी समिति की बैठक 12 सितम्बर 2022 एवं राज्य वन्यजीव मण्डल की बैठक 13 सितम्बर 2022 में लाया गया था तथा स्थायी समिति की अभिशंषा अनुसार इसे राष्ट्रीय वन्यजीव मण्डल को अग्रेषित करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
इससे पहले कला एवं संस्कृति मंत्री ने विधायक श्रीमती चन्द्रकांता मेघवाल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए वर्ष 2021-22 में 500 करोड़ रुपये के पर्यटन विकास कोष की स्थापना की गई थी। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में कोष की राशि को बढ़ाकर 1000 करोड किया गया है तथा बजट वर्ष 2023-24 में इस राशि को बढाकर 1500 करोड करने की घोषणा की गई है। उन्हाेंने इस योजना में बूंदी जिले के स्वीकृत एवं कराये जा रहे विकास कार्यो का विवरण सदन के पटल पर रखा।
उन्होंने बताया कि इन्दरगढ माताजी मंदिर पर रोपवे स्थापना का कार्य इस योजना में नहीं किया जा रहा है। मैसर्स इन्द्रगढ बीजासन माता रोप-वे प्राईवेट लिमिटेड, जयपुर द्वारा बीजासन माता मन्दिर पर रोपवे लगाने के लिए वन्यजीव स्वीकृति हेतु वन विभाग को आवेदन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव को राज्य वन्यजीव मण्डल की स्थायी समिति की बैठक 12 सितम्बर 2022 तथा राज्य वन्यजीव मण्डल की बैठक 13 सितम्बर 2022 में स्थायी समिति की अभिषंसा अनुसार राष्ट्रीय वन्यजीव मण्डल को अग्रेषित करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
डॉ. कल्ला ने बताया कि पर्यटन विभाग के राज्य मद में स्वीकृत प्रोजेक्ट के अन्तर्गत कार्यकारी एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा 14.73 लाख रुपये से चारदीवारी का निर्माण कार्य व सीढी पर जी.आई. शीट की छत का कार्य सम्पादित कराये गये है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट अन्तर्गत शेष कार्य वाटर कूलर, बेंच अथवा चेयर, प्रसाधन (महिला एवं पुरूष) जागरण पार्क बाउण्ड्रीवाल, धर्मशाला बाउण्ड्रीवाल वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूर्ण कर लिये जायेंगे।
Similar Post
-
चुनाव की घोषणा से ठीक पहले ममता सरकार ने पुरोहितों और मुअज्जिनों के मासिक मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी की
कोलकाता, रविवार, 15 मार्च 2026। विधानसभा चुनावों की तारीखों की ...
-
केंद्र सरकार के 'गलत फैसलों' के कारण एलपीजी की भारी कमी हुई है: स्टालिन
चेन्नई, रविवार, 15 मार्च 2026। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध् ...
-
शाह ने असम में 2,092 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य परियोजनाओं की शुरुआत की
गुवाहाटी, रविवार, 15 मार्च 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह न ...
