चेन्नईः AIU अधिकारियों ने किया हवाई अड्डे पर 1,911 ग्राम सोना जब्त
चेन्नई, गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023। वायु खुफिया इकाई सीमा (एआईयू) के अधिकारियों ने गुरुवार को दुबई से कोलंबो के रास्ते यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे एक यात्री से करीब 98.03 लाख रुपये मूल्य का 1,911 ग्राम सोना जब्त किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। विज्ञप्ति में बताया गया कि एआईयू के अधिकारियों ने खुफिया जानकारी के आधार पर हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति को भारत में सोने की तस्करी करने के प्रयास के आरोप में उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह दुबई से कोलंबो होते हुए यहां आ रहा था। वह सोना दुबई से कोलंबो ले गया और उसने यहां से चेन्नई आ रहे कुछ व्यक्तियों को सौंपने का प्रयास किया। तभी वहां पर मौजूद अधिकारियों ने उसके पास से सोना जब्त करके उसको गिरफ्तार कर लिया। विज्ञप्ति के अनुसार, व्यक्ति का पास से सोने की सिल्लियां, 23 सोने की कट बिट्स और छह सोने की अंगूठियां, जब्त की गयीं। इस सोने का वजन 1,911 ग्राम था। इसकी कीमत लगभग 98.03 लाख रुपये आंकी गयी। सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और जांच शुरू कर दी गयी है।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
