साइबर ठगों ने खाते से ऑनलाइन निकाले लाखों रुपये
नोएडा (उप्र), बुधवार, 15 फ़रवरी 2023। नोएडा में सेक्टर- 113 थानाक्षेत्र एक व्यक्ति के खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने 7,37,370 रुपए निकाल लिये हैं। सेक्टर 113 थाने के वरिष्ठ उप-निरीक्षक राजकुमार चौहान ने बताया कि यूनीटेक यूनिहोम्स सोसायटी के अरशद जैली ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि अज्ञात साइबर ठगों ने उनके खाते से 7,37,370 रुपए ऑनलाइन निकाल लिये। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उन्होंने किसी को अपना ओटीपी नंबर नहीं दिया था, न ही अपने खाते के बारे में किसी को कोई जानकारी दी थी। चौहान ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
