चूरू जिले की उप तहसील राजलदेसर को तहसील में क्रमोन्नत करने की कार्यवाही शीघ्र - राजस्व मंत्री
जयपुर, मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023। राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के तहत चूरू जिले की उप तहसील राजलदेसर को तहसील में क्रमोन्नत करने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि तहसील के लिए सीमांकन का कार्य अप्रेल माह के बाद किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि विभाग द्वारा घोषणा का शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। जाट ने प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में सदस्यों द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्नों के जवाब में कहा कि 19 अप्रेल 2007 के परिपत्र में प्रदेश में तहसील तथा उप तहसील के लिए मापदण्ड निर्धारित किये गए हैं। इसके तहत 30 पटवार मंडल पर तहसील तथा 15 पटवार मंडल पर उप तहसील कार्यालय खोले जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि इन नियमों में शिथिलता मुख्यमंत्री स्तर से ही दी जा सकती है।
राजस्व मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में तहसील और उप तहसील खोलने का अभूतपूर्व कार्य हुआ है। उन्होंने बताया कि गत 4 सालों में 73 तहसीलें, 91 उप तहसीलें, 1 एसीईएम कार्यालय, 30 एसडीओ कार्यालय तथा 11 एडीएम कार्यालय खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष के बजट में जिन तहसीलों की घोषणा हुई है, उनमें से अधिकांश तहसीलों और उप तहसीलों की इमारतें बन गई हैं तथा कुछ की निर्माणाधीन हैं। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन पर तीव्रता से कार्यवाही की जा रही है।
इससे पहले राजस्व मंत्री ने विधायक श्री अभिनेष महर्षि के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में कहा कि प्रदेश में नवीन उप तहसील/तहसील सृजन हेतु राजस्व मण्डल अजमेर द्वारा निर्धारित नियम व मापदण्ड हैं। उन्होंने नियमों की प्रति सदन के पटल पर रखी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2023-24 में जिला चूरू की उप तहसील राजलदेसर को तहसील में क्रमोन्नत करने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा की अनुपालना में विभाग द्वारा अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Similar Post
-
चुनाव की घोषणा से ठीक पहले ममता सरकार ने पुरोहितों और मुअज्जिनों के मासिक मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी की
कोलकाता, रविवार, 15 मार्च 2026। विधानसभा चुनावों की तारीखों की ...
-
केंद्र सरकार के 'गलत फैसलों' के कारण एलपीजी की भारी कमी हुई है: स्टालिन
चेन्नई, रविवार, 15 मार्च 2026। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध् ...
-
शाह ने असम में 2,092 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य परियोजनाओं की शुरुआत की
गुवाहाटी, रविवार, 15 मार्च 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह न ...
