नीति निर्माण के बाद ही किशनगढ़ में आर्ट गैलरी खोलने पर विचार संभव- कला एवं संस्कृति मंत्री
जयपुर, मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023। कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कला दीर्घा (आर्ट गैलरी) खोलने के संबंध में कोई नीति निर्धारित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नीति निर्माण के बाद ही किशनगढ़ में आर्ट गैलरी खोलने के बारे में कोई विचार किया जा सकता है। डॉ.कल्ला प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि ललित कला अकादमी द्वारा प्रदेश के अलग-अलग संभागों में समय-समय पर कला प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाता है। हाल ही में जवाहर कला केन्द्र में कला मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें राज्य के सभी जिलों एवं गांवों के कलाकारों ने अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया था। इससे पहले विधायक श्री सुरेश टाक के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में कला एवं संस्कृति मंत्री ने अवगत कराया कि आर्ट गैलरी खोलने के संबंध में राज्य सरकार द्वारा कोई भी निर्णय गुणावगुण तथा उपलब्ध वित्तीय संसाधनों के आधार पर लिया जाता है और वर्तमान में किशनगढ़ में आर्ट गैलरी खोलने का कोई विचार नहीं है।
Similar Post
-
राजस्थान: उत्तर पश्चिम रेलवे ने नौ और 10 अक्टूबर को 13 ट्रेनें रद्द कीं
जयपुर, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ...
-
राजस्थान में कई जगह कल से बारिश होने का अनुमान
जयपुर, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026। एक नए परिसंचरण तंत्र के असर से ...
-
भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में जूता फैक्टरी में भीषण आग
जयपुर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क् ...
