विदेश सचिव विनय क्वात्रा बुधवार से बंगलादेश की यात्रा पर
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा बुधवार को बंगलादेश की दो दिवसीय यात्रा पर जायेंगे और वहां अपने समकक्ष मसूद बिन मोमन के साथ बैठक करेंगे। क्वात्रा और श्री मोमन राजनीतिक और सुरक्षा, जल, व्यापार , निवेश, बिजली , रक्षा, संचार और क्षेत्रीय सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक श्री क्वात्रा की बंगलादेश यात्रा भारत की 'पड़ोसी पहले' नीति को दी गयी सर्वोच्च प्राथमिकता के अनुरूप है। बंगलादेश भारत का सर्वोच्च विकास साझेदार है और इस क्षेत्र में सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। बयान में कहा गया है कि विदेश सचिव की आगामी यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी तथा विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सहयोग को गति प्रदान करेगी।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
