डाक निर्यात केंद्रों से छोटे व्यापारियों को बढ़ावा मिलेगा : सचिव विनीत पांडेय
नई दिल्ली, सोमवार, 13 फ़रवरी 2023। डाक घर निर्यात केंद्रों से छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहन मिलेगा और इससे देश के निर्यात को बढ़ाने में मदद मिलेगी। डाक विभाग में सचिव विनीत पांडेय ने सोमवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि अपने कम लागत के ढांचे और सुगम प्रक्रिया के जरिये डाक घर छोटे और मझोले कारोबारियों के लिए उपयुक्त हैं। पांडेय ने कहा कि विभाग एक व्यापक योजना बना रहा है, जिससे अपने नेटवर्क को ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी), छोटे कारोबारियों तथा पूर्वोत्तर राज्यों के लिए उपयोगी बना सके। उन्होंने यहां भारतीय डाक - अमृतपेक्स-2023 द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि डाक निर्यात केंद्रों से छोटे कारोबारियों को बढ़ावा मिलेगा। इसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) में सचिव अनुराग जैन ने कहा कि सरकार भौगोलिक संकेतक (जीआई) वाले उत्पादों को बढ़ावा दे रही है।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
