Realme 10 Pro Coca-Cola Edition लॉन्च
Realme ने Realme 10 Pro Coca-Cola Edition को भारत में शुक्रवार को लॉन्च कर दिया है। Realme 10 Pro का यह स्पेशल वर्जन, स्टैंडर्ड वर्जन जैसे स्पेसिफिकेशंस से लैस है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच की फुल-एचडी+ एलसीडी स्क्रीन है। प्रोसेसर के लिए यह फोन Snapdragon 695 5G SoC से लैस है, जिसके साथ Adreno A619 GPU दिया गया है। इसके अलावा यह नया Realme स्मार्टफोन एक क्रॉप्ड कोका-कोला लोगो के साथ मैट इमिटेशन मेटल प्रोसेस को सपोर्ट करता है। यहां हम आपको Realme 10 Pro Coca-Cola Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
Realme 10 Pro Coca-Cola Edition की कीमत और उपलब्धता
Realme 10 Pro Coca-Cola Edition के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। रियलमी के इस स्मार्टफोन के बैक पर कोका-कोला लोगो के साथ ब्लैक कलर वेरिएंट है। रियलमी 10 प्रो कोका-कोला एडिशन की लिमिटेड रिलीज होगी। यह स्मार्टफोन पहली बार 14 फरवरी से दोपहर 12 बजे IST Flipkart और Realme ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Realme 10 Pro Coca-Cola Edition के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो Realme 10 Pro Coca-Cola Edition के 6.72 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x 2,400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। प्रोसेसर के लिए यह Snapdragon 695 5G SoC पर काम करता है, जिसके साथ Adreno A619 GPU दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन Android 13 पर काम करता है।
कैमरा की बात करें तो इसमें 108 मेगापिक्सल का Samsung HM6 प्राइमेरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट सेंसर दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Realme 10 Pro कोका-कोला एडिशन में 80 के दशक का कोला फिल्टर है जो आपको 1980 के दशक में वापस ले जाता है। इसके अलावा कैमरा शटर साउंड को बोतल खोलने वाले साउंड से बदल दिया जाता है। स्टोरेज के लिए इस फोन में 8GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बैटरी के लिए इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
