न्यायमूर्ति सबीना होंगी हिमाचल हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश
शिमला, शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश होंगी। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति सबीना को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश करते हुए इन्हें इस पद के लिए हर लिहाज से उपयुक्त बताया। न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ए ए सैयद की सेवानिवृत्ति के पश्चात अदालत की वरिष्ठम न्यायाधीश सबीना को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था। न्यायमूर्ति सबीना को दूसरी बार उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनने का अवसर मिला था। मूल रूप से पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में नियुक्त न्यायाधीश सबीना की वरिष्ठता को देखते हुए शीर्ष अदालत कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति सबीना को हिमाचल उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की है। न्यायमूर्ति सबीना का जन्म 20 अप्रैल 1961 को हुआ था। उन्होंने पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय से अपनी वकालत शुरू की थी। वर्ष 1986 में नयायमूर्ति सबीना को सर्वसम्मति से पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन का सह-सचिव भी चुना गया था।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
