जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक गुप्त ठिकाने से गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री बरामद
पुंछ/जम्मू, गुरुवार, 09 फ़रवरी 2023। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को एक गुप्त ठिकाने का भंडाफोड़ किया और गोला-बारूद तथा विस्फोटक सामग्री बरामद की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेना की सहायता से पुलिस की एक टीम ने नाका मंजरी इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। टीम ने गुप्त ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए गोला-बारूद तथा विस्फोटक सामग्री बरामद की। सूत्रों ने बताया कि गोला-बारूद के साथ चार एके राइफल, दो ग्रेनेड, कुछ विस्फोटक सामग्री, एक दूरबीन और अन्य सामग्री बरामद की गई।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
