मोरबी पुल हादसा : ओरेवा ग्रुप के प्रबंध निदेशक जयसुख पटेल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
मोरबी, बुधवार, 08 फ़रवरी 2023। गुजरात के मोरबी शहर की एक अदालत ने बुधवार को मोरबी पुल ढहने के मामले में आरोपी ओरेवा समूह के प्रबंध निदेशक (एमडी) जयसुख पटेल को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पटेल ने गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद 31 जनवरी को अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। पटेल की कंपनी पुल के संचालन और रखरखाव के लिए जिम्मेदार थी। मोरबी के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एम. जे. खान ने एक फरवरी को पटेल को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। पटेल का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद बुधवार को उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। राज्य सरकार द्वारा मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने और रिमांड नहीं मांगी, इसलिए मजिस्ट्रेट खान ने पटेल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में मोरबी में मच्छु नदी पर बना पुल ढह गया था, जिसमें 135 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में पुलिस ने पटेल समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
