विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
नई दिल्ली, मंगलवार, 07 फ़रवरी 2023। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर मंगलवार को चर्चा की शुरुआत करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चंद्र प्रकाश जोशी के सतीत्व की रक्षा के लिए स्व बलिदान की परंपरा का जिक्र करने से उत्तेजित विपक्ष के हंगामा करने पर सदन की कार्यवाही अपराह्न डेढ़ बजे तक स्थगित कर दी गयी। जोशी धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सती प्रथा का जब जिक्र किया तो द्रमुक की कनिमोझी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सुप्रिया सुले और विपक्ष के अन्य सदस्यों ने इसे सती प्रथा का समर्थन बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वे ‘सती प्रथा’ से संबंधित वाक्यों को सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग करते हुए सदन के बीचोबीच आ गये। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से अपनी सीटों पर जाने और सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने देने की अपील की लेकिन विपक्षी सदस्य हंगामा करते रहे और सती प्रथा से संबंधित वक्तव्य काे सदन की कार्यवाही से निकालने की मांग की। इसके बाद श्री बिरला ने सदन की कार्यवाही अपराह्न 1330 बजे तक स्थगित कर दी।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
