भारतीय सेना ने भूकंप प्रभावित तुर्किये के लिए चिकित्सा टीम भेजी
नई दिल्ली, मंगलवार, 07 फ़रवरी 2023। भारत सरकार द्वारा भूकंप प्रभावित तुर्किये की मदद करने के फैसले के तहत तुर्किये के लोगों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए भारतीय सेना ने मंगलवार को चिकित्सकों की टीम भेजी। अधिकारियों ने कहा कि आगरा-स्थित आर्मी फील्ड हॉस्पिटल ने 89 सदस्यीय मेडिकल टीम को भेजा गया है। मेडिकल टीम में अन्य के अलावा गहन चिकित्सा देखभाल विशेषज्ञ भी हैं। इस टुकड़ी में ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग) सर्जरी टीम, सामान्य सर्जरी की विशेष टीम और मेडिकल विशेषज्ञ टीमें शामिल हैं। यह टीम एक्स-रे मशीन, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, हृदय गति मापने के लिए कार्डियक मॉनिटर और संबंधित उपकरणों से लैस है, जो 30 बेड वाले मेडिकल अस्पताल में उपयोगी वस्तुओं के बराबर हैं।
तुर्किये की हर संभव मदद की पेशकश को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के बाद भारत ने सोमवार को तत्काल राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की खोज एवं बचाव टीम, मेडिकल टीम एवं राहत बचाव टीम को देश भेजने का फैसला किया। राहत सामग्री के साथ पहला विमान सोमवार रात को भेजा गया। तुर्किये एवं पड़ोसी सीरिया में सोमवार को आए भूकंप में 4,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। भूकंप का केंद्र दक्षिण पूर्वी प्रांत कहरामनमारस में था और यह काहिरा तक महसूस किया गया था।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
