तुर्की भूकंप: मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,381 हुई
अंकारा, मंगलवार, 07 फ़रवरी 2023। तुर्की में सोमवार को आये विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,381 हो गयी है। देश के आपदा एवं आपात प्रबंधन प्राधिकरण (एएफएडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एएफएडी ने बताया कि विनाशकारी भूकंप के कारण कम से कम 20,426 लोग घायल हो गये और 5,775 इमारतें नष्ट हो गयीं। तुर्की के दक्षिणी प्रांत कहरामनमारस में सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 4:17 बजे 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसके कुछ मिनट बाद देश के दक्षिणी प्रांत गजियांटेप में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया और कहरामनमारस में दोपहर बाद 01:24 बजे 7.6 तीव्रता का भूकंप आया। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने पीड़ितों के लिए सोमवार को सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।
Similar Post
-
झारखंड: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम जमानत पर जेल से रिहा
रांची, बुधवार, 14 मई 2026। झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम बृह ...
-
मुंबई हवाई अड्डे पर 5.70 करोड़ के हीरे की तस्करी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
मुंबई, बुधवार, 14 मई 2026। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुं ...
-
ओडिशा में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं
भुवनेश्वर, बुधवार, 14 मई 2026। ओडिशा में बृहस्पतिवार को पेट्रोल ...
