सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका, जल्द कर लें आवेदन
गुजरात की वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (VMC) ने फील्ड वर्कर, पब्लिक हेल्थ वर्कर की बंपर नौकरियां निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के पोर्टल https://vmc.gov.in/ पर जाकर करना है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2023 से जारी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी दिनांक 9 फरवरी है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, वडोदा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में फील्ड वर्कर की 106 वैकेंसी और फील्ड वर्कर की 448 वैकेंसी है. यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगा.
पदों का विवरण:-
फील्ड वर्कर- 106
पब्लिक हेल्थ वर्कर- 448
आवश्यक शैक्षिक योग्यता:-
पब्लिक हेल्थ वर्कर- 12वीं पास होने के साथ सैनिटरी इंस्पेक्टर कोर्स मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर कोर्स करने का सर्टिफिकेट आवश्यक है. उम्र सीमा की बात करें तो कम से कम 18 साल और अधिकतम 45 साल होनी चाहिए.
फील्ड वर्कर- फील्ड वर्कर पद के लिए 8वीं उत्तीर्ण होना चाहिए. आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
ऐसे करें आवेदन:-
- सबसे पहले वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के पोर्टल https://vmc.gov.in/ पर जाएं
- अब रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें
- अब एक नया पेज ओपन होगा, अब अपने पोस्ट कोड पर क्लिक करें
- अब आवश्यक जानकारियां भरें और फॉर्म सबमिट कर दें
Similar Post
-
पीएसईबी की 10वीं कक्षा की परीक्षा : शीर्ष तीन स्थान में दो छात्राएं
चंडीगढ़, सोमवार, 11 मई 2026। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) क ...
-
शिक्षण संस्थानों को विनियमित करने संबंधी याचिका पर 11 मई को न्यायालय में सुनवाई की संभवाना
उच्चतम न्यायालय 11 मई को एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करेगा, जिस ...
-
राजस्थान: आरपीएससी ने विवादों में एसआई भर्ती-2021 परीक्षा निरस्त की
जयपुर, शुक्रवार, 08 मई 2026। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने ...
