तेलंगाना मंत्रिमंडल ने 2023-24 के लिए राज्य बजट को दी मंजूरी
हैदराबाद, रविवार, 05 फ़रवरी 2023। तेलंगाना मंत्रिमंडल ने रविवार को यहां प्रगति भवन में हुई बैठक में राज्य के 2023-24 के बजट को मंजूरी दे दी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने की। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक ट्वीट में कहा गया, ''मंत्रिमंडल ने बजट प्रस्तावों को मंजूरी देने से पहले इस पर चर्चा की। वित्त मंत्री टी हरीश राव छह फरवरी को सुबह 10.30 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे। विधायी मामलों के मंत्री वेमुला प्रशांत रेड्डी बाद में विधान परिषद में बजट पेश करेंगे। सात फरवरी को बैठक नहीं होगी। कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) के निर्णय के अनुसार बजट सत्र 12 फरवरी तक चलेगा। बजट पर आम चर्चा और मंत्री का जवाब आठ फरवरी को होगा।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
