ममता ने गुरु रविदास को उनकी जयंती पर की श्रद्धांजलि अर्पित
कोलकाता, रविवार, 05 फ़रवरी 2023। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरु रविदास जी की जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सुश्री बनर्जी ने अपने सोशल नेटवर्किंग पेज पर पोस्ट किया, ''गुरु रविदास को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। गुरु रविदास की जयंती माघ मास की पूर्णिमा के दिन यानी माघ पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। रविदास अपनी आध्यात्मिकता के कारण पूजनीय हैं और जातिवाद के खिलाफ काम करने के लिए प्रसिद्धी हासिल की है। रविदास एक आध्यात्मिक व्यक्ति थे। इस दिन उनके अनुयायी पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। फिर वे अपने गुरु रविदास जी के जीवन से जुड़ी महान घटनाओं और चमत्कारों को याद कर उनसे प्रेरणा लेते हैं। उनके भक्त उनके जन्म स्थान पर जाते हैं और रविदास जयंती पर उनका जन्मदिन मनाते हैं। उन्होंने भक्ति आंदोलन में भी योगदान दिया है और कबीर जी के एक अच्छे दोस्त और शिष्य के रूप में भी पहचाने जाते हैं।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
