विस्फोट पीड़ित के लिए पुलिस, सदर बाजार के व्यापारियों ने जुटाए 1.76 लाख रुपये
नई दिल्ली, शनिवार, 04 फ़रवरी 2023। सदर बाजार पुलिस और स्थानीय व्यापारियों ने 1.76 लाख रुपये एकत्र कर पटाखा विस्फोट पीड़ित के परिवार को दान कर दिये। पीड़ित की पिछले महीने मौत हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को ट्विटर पर यह जानकारी साझा की। पुलिस के मुताबिक, सात जनवरी को एक इमारत में पटाखों से भरा बैग फट जाने के कारण गुलाब सिंह की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट में सिंह समेत पांच लोग घायल हुए थे और इलाज के दौरान सिंह की मौत हो गई। घटना के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद फैज को गिरफ्तार किया गया था। फैज ने सिंह को नष्ट करने के लिए पटाखों का एक थैला दिया था। धमाका सदर बाजार के कुतुब रोड पर एक इमारत में हुआ था, जिसमें एक दीवार और सीढ़ी ढह गए थे। पुलिस ने कहा कि फैज त्योहार के मौसम में पटाखों का कारोबार करता था। घटना के दिन वह होली के सामान के लिए जगह बनाने के लिए अपने गोदाम की सफाई कर रहा था और उसने सिंह को पटाखे और कुछ अन्य सामान दिया था। उसने बैग में पटाखे रखे होने के बारे में सिंह को नहीं बताया था।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
