10 फरवरी को ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
भुवनेश्वर, गुरुवार, 02 फ़रवरी 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर आएंगी। राष्ट्रपति राज्य की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान राज्य की राजधानी में रमा देवी महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति ने ही दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलपति गणेशी लाल को अपनी इच्छा व्यक्त करते इस संबंध में पत्र लिखा था। जुलाई 2022 में राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद मुर्मू का ओडिशा का यह दूसरा दौरा होगा। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के अनुसार, वह 10 फरवरी को पूर्वाह्न पौने 12 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगी और ज्ञानप्रभा मिशन के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी। वह दोपहर में रमा देवी महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। मुर्मू ने 1979 में रमा देवी महिला कॉलेज से ही स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
