जी20 रोजगार कार्यसमूह की बृहस्पतिवार को जोधपुर में शुरू होगी बैठक
जी20 के रोजगार कार्यसमूह की पहली बैठक बृहस्पतिवार दोपहर को जोधपुर में शुरू होगी। इसमें टिकाऊ, समावेशी तथा रोजगार समृद्ध वृद्धि के लिए श्रम, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर बात होगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह बैठक तीन दिन तक चलेगी और इसमें वैश्विक कौशल, योग्यता सामंजस्य और सामान्य कौशल वर्गीकरण की खातिर रूपरेखा विकसित करने के लिए रणनीतियां बनाने के प्रयास होंगे। शुक्रवार और शनिवार को भी इस बैठक में विविध विषयों पर सत्रों का आयोजन होगा। बैठक में 19 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों के अलावा यूरोपीय संघ, आमंत्रित नौ देशों तथा कई क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
