सरकार ने पेश किया चुनावी बजट : विपक्ष
नई दिल्ली, बुधवार, 01 फ़रवरी 2023। विपक्षी दलों ने बजट को चुनावी बजट करार देते हुए कहा है कि इसमें कुछ भी नया नहीं है और इसे घुमा-फिरा कर पेश किया गया है। तृणमूल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट इस सरकार का आखिरी बजट है। अभिनेता से नेता बने श्री सिन्हा ने कहा कि सरकार ने पुरानी योजनाओं को ही घुमा-फिराकर नये अंदाज में पेश किया है। यह बजट पूरी तरह से चुनावी है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि सरकार अपने बड़े-बडे लक्ष्य तो बनाती है लेकिन वह अपनी नीतियों के कारण अंजाम तक नहीं पहुंच पाती है। उनका कहना था कि बजट में कुछ अच्छी बाते हैं लेकिन मनरेगा, गरीब किसानों, गरीब श्रमिकों, बेरोजगारी और महंगाई का कहीं कोई जिक्र नहीं किया गया है।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
