बजट में महंगाई से कोई राहत नहीं : केजरीवाल
नई दिल्ली, बुधवार, 01 फ़रवरी 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि इस बजट में महंगाई से कोई राहत नहीं उल्टे इस बजट से महंगाई बढ़ेगी। केजरीवाल ने बजट पर आपनी प्रतिक्रिया में कहा, ''दिल्ली वालों के साथ फिर से सौतेला बर्ताव। दिल्ली वालों ने पिछले साल 1.75 लाख करोड़ से ज़्यादा इनकम टैक्स दिया। उसमें से मात्र 325 करोड़ रुपये दिल्ली के विकास के लिए दिये। यह तो दिल्ली वालों के साथ घोर अन्याय है। इस बजट में महंगाई से कोई राहत नहीं। उल्टे इस बजट से महंगाई बढ़ेगी। बेरोज़गारी दूर करने की कोई ठोस योजना नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा बजट घटाकर 2.64 फ़ीसद से 2.5 फ़ीसद करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसी तरह स्वास्थ्य बजट घटाकर 2.2 फ़ीसद से 1.98 फ़ीसद करना हानिकारक है।आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा, ''न किसान,न जवान ,न नौजवान। बजट में किसी के लिये नहीं कोई प्रावधान।अमृत काल में अमृत के लिये तरस रहा है ''आम इंसान''। पूँजीपतियों की लूट हुई आसान।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
