यातायात प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर
जयपुर, मंगलवार, 31 जनवरी 2023। राजस्थान सरकार ने यातायात प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए 100 करोड़ रुपये के अतिरिक्त वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है। एक सरकारी बयान के अनुसार, राज्य में सड़कों पर बढ़ते यातायात दबाव और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए राज्य में एकीकृत यातायात प्रबंधन प्रणाली (आईटीएमएस) सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 100.99 करोड़ रुपये के अतिरिक्त वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है।
प्रस्ताव के अनुसार, यह प्रणाली राज्य के राजमार्गों तथा मुख्य सड़कों पर यातायात नियमों की अवहेलना करने एवं नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई में अहम भूमिका निभाएगी। साथ ही, तेज गति से वाहन चलाने वालों एवं क्षमता से अधिक माल ढोने वाले वाहनों की वजह से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। उल्लेखनीय है कि हाल में राज्य सरकार द्वारा जयपुर स्थित हरिश्चन्द्र माथुर लोक प्रशिक्षण संस्थान में राज्य सड़क सुरक्षा संस्थान खोला गया है। सड़क सुरक्षा अधिनियम के तहत राजस्थान सार्वजनिक परिवहन प्राधिकरण का गठन भी प्रस्तावित है।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
