सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी का सिलसिला जारी

img

वैश्विक बाजार की गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर इंडस्ट्रियल्स, यूटिलिटीज और दूरसंचार समेत चौदह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी तेजी का सिलसिला जारी रहा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 49.49 अंक की बढ़त लेकर 59549.90 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 13.20 अंक बढ़कर 17662.15 अंक पर रहा। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 1.47 प्रतिशत की छलांग लगाकर 24,642.73 अंक और स्मॉलकैप 2.21 प्रतिशत उछलकर 28,205.89 अंक पर पहुंच गया। 

इस दौरान बीएसई में कुल 3625 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2437 में लिवाली जबकि 1062 में बिकवाली हुई वहीं 126 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 24 में तेजी जबकि 25 में गिरावट रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे। बीएसई के 14 समूहों में लिवाली हुई। इस दौरान यूटिलिटीज 2.20, इंडस्ट्रियल्स 2.10, कमोडिटीज 1.88, सीडी 1.39, एफएमसीजी 0.71, वित्तीय सेवाएं 0.36, दूरसंचार 2.08, ऑटो 1.86, बैंकिंग 0.62, कैपिटल गुड्स 1.70, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.53, धातु 1.02, पावर 1.87 और रियल्टी समूह के शेयर 1.03 प्रतिशत चढ़ गए। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.61, जर्मनी का डैक्स 0.58, जापान का निक्केई 0.39, हांगकांग का हैंगसेंग 1.03 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.42 प्रतिशत चढ़ गया।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement