सन फार्मा ने एक्सिजेन के तीन ब्रांड का अधिग्रहण किया
फार्मा कंपनी सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज ने सोमवार को कहा कि उसने मुंबई स्थित एक्सिजेन हॉस्पिटल केयर से तीन एंटी-इंफ्लेमेटरी ब्रांड का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने बयान में कहा कि इस करार के तहत सन फार्मा ने डिस्परजाइम, डिस्परजाइम-सीडी और फ्लोगम का अधिग्रहण किया है। इन सभी ब्रांड को भारत के औषधि महानियंत्रक ने दांत के इलाज और मामूली सर्जरी कराने वाले मरीजों को देने के लिए मंजूरी दी है। इस बयान में सौदे के आकार का खुलासा नहीं किया गया है। एक्सिजेन ने 2013 में इन ब्रांड का भारत में पंजीयन करवाया था और बाजार में उतारा था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
