देश के विपुल तेल क्षेत्र का उपयोग करने को निरंतर प्रयासरत: पुरी
नई दिल्ली, रविवार, 29 जनवरी 2023। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि ओएनजीसी देश के सबसे विपुल एवं प्रसिद्ध तेल क्षेत्र का उपयोग करने के लिए निंरतर प्रयासरत रही है और ''ओएनजीसी जीतेगी तो इंडिया जीतेगा। पुरी शनिवार को महाराष्ट्र तट के पास सागर सम्राट में आयोजित ऑयल एण्ड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) के प्रतिष्ठित ड्रिलिंग रिग सागर सम्राट को मोबाइल ऑफशोर प्रोडक्शन यूनिट के रूप में देश को समर्पित कर रहे थे। मंत्री ने उसके बाद ओएनजीसी केन्द्रीय विद्यालय ग्राउण्ड, पनवेल फेज़ एक का दौरा किया, जहां उन्होंने ओएनजीसी के ऊर्जा सैनिकों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की।
उन्होंने ओएनजीसी के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह और ओएनजीसी के निदेशक (टेक्निकल एण्ड फील्ड सर्विसेज़) ओम प्रकाश सिंह के साथ सागर सम्राट में ओएनजीसी के कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने सागर सम्राट के शुरुआती क्रू सदस्यों को सम्मानित किया, जिन्होंने बॉम्बे हाई डिस्कवरी के बाद सत्तर के दशक में काम किया था। ओएनजीसी की रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि श्री पुरी ने ओएनजीसी के ऊर्जा सैनिकों को भारत की ऊर्जा सुरक्षा के प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सागर सम्राट भारत के तेल उत्पादन के दृष्टिकोण की पुष्टि करता है जब इसे दुनिया भर में हाइड्रोकार्बन अन्वेषण के संदर्भ में ''बंजर'' बताया गया।
उन्होंने बताया कि ओएनजीसी भारत के सबसे विपुल एवं प्रख्यात तेल क्षेत्र का उपयोग करने के लिए निंरतर प्रयासरत रहा है तथा देश के ऊर्जा रुपान्तरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। सागर सम्राट को जापान के मित्सुबिशी यार्ड में बनाया गया है। इसे तीन अप्रैल 1973 को हीरोशिमा से रवाना किया गया था। इसने 1974 में अरब सागर के मुंबई ऑफशोर क्षेत्र में ओएनजीसी के पहले ऑफशोर तेल कुएं को ड्रिल किया और तब इसे बॉम्बे हाई कहा जाता था। बत्तीस साल में, सागर सम्राट तकरीबन 125 कुंए ड्रिल कर चुका है और देश भर में 14 प्रमुख ऑफशोर तेल एवं गैस खोजों में सक्रिय रहा है।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
