पीएसी के जवान से लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार
नोएडा, शनिवार, 28 जनवरी 2023। उत्तर प्रदेश पीएसी से सेवा निवृत्त एक व्यक्ति के साथ ठगी कर उनके खाते से 31 लाख रुपये निकालने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित से गौतमबुद्ध नगर जिले का ट्रेजरी अधिकारी बनकर संपर्क किया था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। थाना साइबर क्राइम की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि अमित कुमार शर्मा ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि उनके पिता पीएसी से सेवा निवृत्त हुए थे।
शिकायत में कहा गया है कि एक व्यक्ति का फोन आया जिसने बताया कि वह जनपद गौतमबुद्ध नगर का ट्रेजरी अधिकारी है और उनकी पेंशन बननी है। इसमें कहा गया है कि ऐसा बोलकर उसने उनके खाते की अहम जानकारी हासिल की और 31 लाख रुपए निकाल लिये। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने शनिवार को पंजाब से शमशेर अली पुत्र मकबूल अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस इससे पहले, मामले में शमशेर अली के बेटे नूर अहमद को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने दर्जनों लोगों से ठगी करने की बात स्वीकार की है।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
