इंडिगो ने मंगलुरु से दिल्ली के लिए शुरू की उड़ान
विमानन सेवा कंपनी इंडिगो की मंगलुरु से नयी दिल्ली के लिए दैनिक उड़ान सेवा शुरू हो गई है। एयरलाइन ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि दिल्ली-मंगलुरु मार्ग पर उसकी उड़ान शुक्रवार से शुरू हो गई है। मंगलुरु से दिल्ली की इस पहली उड़ान में 147 यात्रियों ने सफर किया। यह उड़ान प्रतिदिन नयी दिल्ली से दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी। वहीं मंगलुरु से दिल्ली के लिए शाम छह बजकर 35 मिनट पर उड़ान रवाना होगी। इसके साथ ही एयरलाइन ने कहा कि मंगलुरु से कोलकाता की उसकी उड़ान हवाईअड्डे पर जारी मरम्मत कार्यों की वजह से सिर्फ रविवार को ही संचालित होगी।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
