दूल्हे से 1.6 लाख रुपये की माला झपटने वाले नाबालिग को हिरासत में लिया गया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 27 जनवरी 2023। राष्ट्रीय राजधानी में 14 वर्षीय एक किशोर को एक दूल्हे से 1,64,500 रुपये मूल्य के नोटों की माला झपटने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी इलाके में हुई थी। अधिकारी के मुताबिक, यह मामला बुधवार को प्रकाश में आया था, जब दूल्हे के भाई ने शिकायत दर्ज कराई कि जब दूल्हा शादी के लिए घोड़ी पर चढ़ने वाला था, तभी एक लड़के ने उसके गले से नोटों की माला झपट ली।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 356 (हमला या आपराधिक बल के जरिये किसी व्यक्ति द्वारा रखी गई संपत्ति को चुराने का प्रयास) और 379 (चोरी) के तहत मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू की थी। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनशाम बंसल ने कहा कि जांच के दौरान आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। उन्होंने बताया कि तकनीकी और मानवीय निगरानी के माध्यम से आरोपी किशोर का पता लगाया गया और उसे हरिनगर से हिरासत में ले लिया गया। बंसल के अनुसार, किशोर के घर से माला में लगे 329 नोटों में से पांच सौ रुपये के 79 नोट बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
