पुडुचेरी विधानसभा का सत्र तीन फरवरी को
पुडुचेरी, मंगलवार, 24 जनवरी 2023। पुडुचेरी विधानसभा की बैठक तीन फरवरी को बुलाई गई है। विधानसभा अध्यक्ष आर सेल्वम ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि सत्र की शुरूआत सुबह साढ़े नौ बजे होगी। सूत्रों के मुताबिक सदन का सत्र संक्षिप्त रहेगा। इससे पहले पिछले वर्ष 22 अगस्त को सदन का बजट सत्र था। जिसमें मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने वित्त वर्ष 2022-2023 के लिए 10,696.61 करोड़ रुपये का ‘कर-मुक्त’ बजट पेश किया था। पुडुचेरी विधानसभा में भाजपा के साथ गठबंधन का नेतृत्व कर रही एआईएनआरसी पार्टी के 10 विधायक, भाजपा के 6 विधायक, निर्दलीय 6 विधायक तथा विपक्ष की ओर से द्रमुक के 6 विधायक और कांग्रेस के 2 विधायक शामिल हैं। तीन विधायक मनोनीत हैं।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
