मारुति का तीसरी तिमाही का मुनाफा दोगुना से अधिक होकर 2,351 करोड़ रुपये पर
देश की प्रमुख वाहन कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 2,351.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,011.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी शुद्ध बिक्री बढ़कर 27,849.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 22,187.6 करोड़ रुपये रही थी। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने तिमाही के दौरान 4,65,911 वाहन बेचे। बीएसई पर कंपनी का शेयर 2.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,625 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
