खड़गे और राहुल ने नेताजी को जयंती पर दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, सोमवार, 23 जनवरी 2023। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के लिए उनके योगदान को याद किया। खड़गे ने ट्वीट कर कहा, ''भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक व हमारे आदर्श, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की 126वीं जयंती पर सादर नमन। नेताजी के ''जय हिंद'' एवं ''तुम मुझे खून दो,मैं तुम्हें आजादी दूंगा'' के उद्घोष ने सभी को मातृभूमि के प्रति सच्चे समर्पण के लिये जागृत किया। गांधी ने इस अवसर पर नेताजी के आजाद हिंद फौज के कदम ताल गीत ''कदम कदम बढ़ाए जा'' से अपने ट्वीट की शुरुआत करते हुए कहा, ''महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। नेताजी का साहस और देशभक्ति आज भी हर भारतीय को हमारे महान देश की स्वतंत्रता की रक्षा और संरक्षण के लिए प्रेरित करती है।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
