होंडा ने लॉन्च किया Activa का नया अवतार
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने अपने एक्टिवा स्कूटर का नया संस्करण सोमवार को उतारा, यह आगामी एवं सख्त उत्सर्जन नियमों के अनुरूप है। इसकी दिल्ली में शुरुआती शोरूम कीमत 74,536 रुपये है। नई एक्टिवा ‘ऑन बोर्ड डायग्नोस्टिक्स’ (ओबीडी-दो) के अनुरूप है। इसे तीन संस्करण में पेश किया जा रहा है जिनकी कीमत 74,536 रुपये, 77,036 रुपये और 80,537 रुपये है। एचएमएसआई के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अत्सुशी ओगाता ने कहा कि ग्राहकों की लगातार बदलती अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए एक्टिवा के कई अवतार लाए गए। नई एक्टिवा में स्मार्ट-की जैसी कई खूबियां हैं। स्मार्ट-की के जरिए ग्राहक अपने वाहन का पता आसानी से लगा सकेंगे।
Similar Post
-
BAJAJ AUTO की बिक्री 5 लाख के पार
भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक बार फिर देसी कंपनी Bajaj Auto ने अपनी मजबू ...
-
नई Hero Glamour X 125 भारत में लॉन्च
Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में अपनी नई मोटरसाइकिल Hero Glamour X 125 (2025) को लॉन्च कर द ...
-
टाटा मोटर्स की 2030 तक 35,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, सात नए मॉडल लाने की तैयारी
घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने अगले चार वित्त वर्षों में 30 उत ...
