9 वर्षीय इस प्रतियोगी ने जीती सारेगामापा सीजन 9 की ट्रॉफी
टीवी के चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9 को उसका विजेता मिल गया। 9 वर्षीय जेटशेन डोहना लामा ने सारेगामापा 9 की ट्रॉफी जीत ली है। इस पूरे सीजन के समय दर्शकों को शंकर महादेवन, अनु मलिक एवं नीति मोहन जैसे जजों का एक पैनल देखने को मिला। जिन्होंने इन यंग सिंगिंग सेंसेशन्स का मार्गदर्शन किया। भारती सिंह ने शो की होस्ट के तौर पर सबका मनोरंजन किया। वहीं अब 3 महीने पश्चात् शो को उसका विनर मिल गया।
सारेगामापा टेलीविजन का लोकप्रिय रियलिटी शो है। बीते 3 माह से ये सिंगिंग शो दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। वहीं अब प्रतियोगी जेटशेन डोहना ने सारेगामापा लिटिल चैंप्स का ताज जीतकर बड़ी जीत हासिल की। ग्रैंड फिनाले पर जेटशेन ने विनर की ट्रॉफी जीती। वहीं दूसरी तरफ हर्ष सिकंदर-न्यानेश्वरी घाडगे बने फर्स्ट और सेकंड रनर अप बने।
सारेगामापा लिटिल चैंप्स का ग्रैंड फिनाले मनोरंजन के धमाके से कम नहीं था। कुछ शानदार परफॉर्मेंस और दिल छू लेने वाले एक्ट्स पेश किए गए। फाइनल एपिसोड का आरम्भ इस शो के टॉप 6 फाइनलिस्ट्स, हर्ष सिकंदर, रफा यासमीन, अथर्व बक्शी, अतनु मिश्रा, जेटशेन लामा एवं न्यानेश्वरी घाडगे की पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस के साथ हुई। जिसने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। न सिर्फ प्रतियोगी बल्कि, जज नीति मोहन और शंकर महादेवन ने भी अपने गानों की बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर सबके होश उड़ा दिए। बॉलीवुड सुपरस्टार जैकी श्रॉफ भी फिल्मनिर्माता अनुराग कश्यप एवं म्यूजिक डायरेक्टर अमित त्रिवेदी के साथ ब्लॉकबस्टर फिनाले में दिखाई दिए, जिनके जबरदस्त किस्सों ने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया।
Similar Post
-
राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म 'रफ्तार' 24 जुलाई को रिलीज होगी
राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश अभिनीत 'रफ्तार' 24 जुलाई को सिनेमाघर ...
-
करण जौहर ने 'सूबेदार' को बताया शानदार, पूरी टीम को दी बधाई
एक्शन-ड्रामा फिल्म 'सूबेदार' ओटीटी रिलीज के बाद काफी चर्चा में है ...
-
एकता कपूर ने टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी 'हुनर' लॉन्च की
निर्माता एकता कपूर ने शनिवार को अपनी नई टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी 'ह ...
