समाधान यात्रा से विकास योजना के क्रियान्वयन को मिलती है गति: नीतीश कुमार
नवादा, रविवार, 22 जनवरी 2023। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि समाधान यात्रा का मतलब सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर समझना है, इसे लेकर लोगों से मिल रहे हैं। इससे विकास योजनाओं के क्रियान्वन को गति मिलती है। कुमार रविवार को नवादा सदर के प्रखंड के भगवानपुर पंचायत के कबीरपुर के मुयायना के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों से मिलने से यह समझ आती है कि योजनाओं का विस्तार किस हद तक जमीनी स्तर तक पहुंच रहा है। लोगों की समस्याएं सुनी जाती है और परेशानी रहने पर अधिकारियों को हिदायत भी दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि लोगों से मिलने के दौरान आसपास के लोगों की समस्याओं को भी समझने का अवसर मिलता है । क्षेत्र का विकास होता है। क्षेत्र के विकास में सहयोग मिलता है। मुख्यमंत्री ने गंगा जल आपूर्ति के सवाल पर कहा कि नवादा के लोगों को समुचित तरीके से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए अलग से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जा रहा है । इस साल में नवादा के लोगों को गंगाजल की आपूर्ति सुनिश्चित करा दी जाएगी। इस मौके पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, नवादा के प्रभारी मंत्री समीर महासेठ समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कबीरपुर और भगवानपुर में विकास योजनाओं का मुआयना किया। भगवानपुर में जल जीवन हरियाली के तहत निर्मित तालाब में मछली का बीज डाला गया । इसके अलावा कृषि, शिक्षा, सामाजिक कल्याण से जुड़े अनेक योजनाओं और स्टालों का निरीक्षण किया। इसके बाद नीतीश कुमार नवादा इंजीनियरिंग कॉलेज में जीविका दीदियों से संवाद किया। इसके बाद नवादा समाहरणालय में वरीय अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
