पंजाब और हरियाणा में ठंड से राहत के आसार नहीं
चंडीगढ़, रविवार, 22 जनवरी 2023। पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में रविवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा। इस दौरान तीन डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ पंजाब का अमृतसर सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पटियाला में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस जबकि लुधियाना का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, फरीदकोट, बठिंडा और गुरदासपुर में भी भीषण ठंड रही, जहां का न्यूनतम तापमान क्रमशः 5 डिग्री सेल्सियस, 5.2 डिग्री सेल्सियस और 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा हरियाणा के हिसार में कड़ाके की ठंड के कारण न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस, अंबाला का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और कुरुक्षेत्र का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
Similar Post
-
परिसीमन पर उद्धव ठाकरे का रुख भ्रमित करने वाला, शिवसेना (उबाठा) विधेयक का समर्थन करे: शिरसाट
छत्रपति संभाजीनगर, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। महाराष्ट्र के मंत्र ...
-
ओडिशा सरकार ने पुरी में भगवान जगन्नाथ से जुड़ी 52 एकड़ जमीन हासिल की
भुवनेश्वर, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। ओडिशा सरकार ने 'भगवान जगन्न ...
-
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास खेत से ड्रोन बरामद
जम्मू, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंत ...
