बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर मेरा प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना वाला पोस्ट ट्विटर ने हटाया: डेरेक ओ ब्रायन
नई दिल्ली, शनिवार, 21 जनवरी 2023। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने आरोप लगाया कि बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर उनके एक पोस्ट को ट्विटर ने हटा दिया है। उन्होंने दावा किया कि उनके इस पोस्ट में अल्पसंख्यकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रवैये को बेनकाब किया गया था। ‘माइक्रोब्लॉगिंग साइट’ से मिले एक ई-मेल को पोस्ट करते हुए ओ ब्रायन ने इसे ‘पाबंदी’ (सेंसरशिप) करार दिया। इस ई-मेल में कहा गया है कि उनके ट्वीट को भारत सरकार के अनुरोध पर डिलीट किया गया, जिसमें दावा किया गया था कि यह भारतीय कानून का उल्लंघन करता है। टीएमसी नेता और राज्यसभा सदस्य ने आरोप लगाया कि, ‘‘सेंशरशिप। ट्विटर-इंडिया ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर मेरे ट्वीट को हटा दिया, इसे लाखों लोगों ने देखा था। एक घंटे की बीबीसी डॉक्यूमेंट्री में बेनकाब किया गया है कि किस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्पसंख्यकों से नफरत करते हैं।’’ उन्होंने ट्विटर से मिले ई-मेल को भी पोस्ट किया।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
