जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ नोरा फतेही के मानहानि मामले की सुनवाई 25 मार्च को
नई दिल्ली, शनिवार, 21 जनवरी 2023। राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ नोरा फतेही की आपराधिक मानहानि की शिकायत पर 25 मार्च को सुनवाई कर सकती है। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में अनुचित तरीके से नाम घसीटने को लेकर जैकलीन के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है।
कनाडाई नागरिक फतेही ने अपनी शिकायत में 15 मीडिया संगठनों को भी आरोपी बनाया है। फतेही के वकील ने कहा कि मामले की सुनवाई आज होनी थी, लेकिन न्यायाधीश न्यायिक प्रशिक्षण के कारण छुट्टी पर थे, इसलिए सुनवाई स्थगित करनी पड़ी। फतेही ने अपनी शिकायत में कहा है कि "तेजी से आगे बढ़ने वाले करियर के अलावा उनकी एक प्राचीन प्रतिष्ठा है, जिसे स्पष्ट रूप से उनके प्रतिद्वंद्वी खतरा महसूस कर रहे हैं"। उन्होंने कहा कि फर्नांडीज ने अनुचि और दुर्भावनापूर्ण इरादे से एक अपमानजनक बयान दिया था और मीडिया घरानों द्वारा उसे बदनाम करने के इरादे से प्रसारित किया गया था।
शिकायत में दावा किया गया है कि बॉलीवुड अभिनेता फर्नांडीज का यह आरोप गलत था कि फतेही को चंद्रशेखर से उपहार मिले थे। फतेही ने इस बात से भी इनकार किया कि उन्हें चंद्रशेखर से एक लग्जरी कार मिली थी। उन्होंने कहा कि यह उसके बहनोई बॉबी खान को फिल्म निर्देशन के आंशिक भुगतान के तौर पर दिया गया था। फतेही के अनुसार, चंद्रशेखर ने फिल्म निर्देशित करने के लिए खान से संपर्क किया था। शिकायत में कहा गया है, चंद्रशेखर से मिलने की बात तो दूर, शिकायतकर्ता ने कभी बात तक नहीं की थी, इसलिए फर्नांडीज द्वारा लगाये गये आरोप और बाद में आरोपी मीडिया घरानों द्वारा उसका प्रकाशन असत्य है।
अदालत ने 15 नवंबर को धनशोधन मामले में आरोपी फर्नांडीज को जमानत दे दी थी। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। अदालत ने पिछले साल 31 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर एक पूरक आरोप पत्र का संज्ञान लिया था और फर्नांडीज को उसके सामने पेश होने के लिए कहा था।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
