मुख्यमंत्री ने 91 करोड़ रुपए के कार्यों को स्वीकृति दी
- आरयूएचएस और दंत विज्ञान महाविद्यालय में बढ़ेगी सुविधाएं
जयपुर, शनिवार, 21 जनवरी 2023। राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) एवं दंत विज्ञान महाविद्यालय, जयपुर में शीघ्र ही सुविधाओं का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विभिन्न निर्माण एवं चिकित्सकीय संसाधनों के लिए 91.49 करोड़ रुपए के कार्य कराने की स्वीकृति प्रदान की है। गहलोत की स्वीकृति से जयपुर के दंत विज्ञान महाविद्यालय में 15.55 करोड़ रुपए लागत से 180 छात्राओं के लिए छात्रावास भवन निर्माण तथा 13.39 करोड़ रुपए की लागत से 70 रेजीडेंट के लिए छात्रावास (स्टूडियो अपार्टमेंट) का निर्माण किया जाएगा। महाविद्यालय में 17.46 करोड़ रुपए से अस्पताल भवन पर तथा 8.54 करोड़ रुपए लागत से शैक्षणिक भवन पर क्लिनिकल एरिया भी विकसित किया जाएगा।
साथ ही, आरयूएचएस में 19.55 करोड़ रुपए से मरम्मत के कार्य कराए जाएंगे तथा 17 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न चिकित्सकीय उपकरण खरीदे जाएंगे। उक्त कार्यों एवं आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए विश्वविद्यालय के स्वयं के स्तर पर जमा राशि का उपयोग किया जाएगा। आवश्यक होने पर अतिरिक्त बजट प्रावधान भी किए जाएंगे। इनसे आरयूएचएस और दंत महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों और मरीजों के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
