ईडी ने शिक्षक भर्ती घोटाले में टीएमसी के युवा नेता को गिरफ्तार किया
कोलकाता, शनिवार, 21 जनवरी 2023। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिक्षक भर्ती घोटाले में कथित संलिप्तता के मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के युवा नेता कुंतल घोष को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोलकाता में ईडी के अधिकारियों ने घोष के चिनार पार्क स्थित अपार्टमेंट में रातभर ली गई तलाशी के बाद शनिवार सुबह उन्हें पहले हिरासत में लिया और फिर गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “हमने कुंतल घोष को शिक्षक भर्ती घोटाले के तहत की गई अवैध नियुक्तियों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रहे अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं करने के कारण आज सुबह गिरफ्तार कर लिया। हम उन्हें आज ही शहर की एक अदालत में पेश करेंगे।” उन्होंने बताया कि ईडी द्वारा शुक्रवार सुबह शुरू किए गए तलाशी अभियान के दौरान घोष के दो फ्लैट से कई दस्तावेज और डायरी भी जब्त की गई। घोष को इसी घोटाले में उनकी कथित भूमिका के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारियों ने भी तलब किया है।
Similar Post
-
दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस् ...
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
