दिल्ली की कानून-व्यवस्था सुधारने पर ध्यान दें उपराज्यपाल : मुख्यमंत्री केजरीवाल
नई दिल्ली, शुक्रवार, 20 जनवरी 2023। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को उपराज्यपाल वी के सक्सेना से कंझावला जैसी और घटनाओं को रोकने के लिए दिल्ली की कानून-व्यवस्था में सुधार पर ध्यान देने और चुनी हुई सरकार को अपना काम करने देने का अनुरोध किया। नए साल पर तड़के कंझावला में 20 वर्षीय युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक करीब 12 किलोमीटर घसीटते हुई ले गई थी। हादसे में युवती की मौत हो गई थी। उपराज्यपाल को लिखे पत्र में केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सक्सेना को शहर की कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार के बजाय निर्वाचित सरकार के कार्यों में हस्तक्षेप करते देखा जा रहा है। केजरीवाल ने दावा किया कि निर्वाचित सरकार के रोजमर्रा के कार्यों में उपराज्यपाल के हस्तक्षेप से जनता में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने तब अपमानित महसूस किया, जब सक्सेना ने हाल ही में मुख्यमंत्री और राजनिवास में उनसे मिलने गए आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों से मिलने से इनकार कर दिया।
इससे पहले, दिन में दोनों पक्षों में जारी टकराव के बीच केजरीवाल को लिखे एक पत्र में उपराज्यपाल सक्सेना ने मुख्यमंत्री पर ‘‘भ्रामक और अपमानजनक’’ बयानबाजी करने का आरोप लगाया। सक्सेना ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को एक बैठक के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन मुख्यमंत्री ने ‘आप’ विधायकों के साथ उनसे मुलाकात करने पर जोर दिया, जबकि यह अनुरोध तत्काल स्वीकार करना संभव नहीं था। सक्सेना को निमंत्रण देने के लिए धन्यवाद देते हुए केजरीवाल ने शनिवार को मिलने का समय मांगा और कहा कि उनके साथ उनके मंत्री और विधायक भी आएंगे।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
