धूत की अंतरिम जमानत याचिका मंजूर
नई दिल्ली, शुक्रवार, 20 जनवरी 2023। बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन ऋण धोखाधड़ी मामले में वीडियोकॉन समूह के संस्थापक वेणुगोपाल धूत की अंतरिम जमानत याचिका को मंजूरी दे दी। न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति पृथ्वीराज चव्हाण की पीठ ने संबंधित मामले पर सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया। धूत ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 226 और 227 के तहत अपनी याचिका में विशेष सीबीआई अदालत के 26, 28 और 29 दिसंबर- 2022 के रिमांड आदेशों को रद्द करने की मांग की है तथा उच्च न्यायालय से अपनी गिरफ्तारी को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41 और 41ए तथा भारत के संविधान के अनुच्छेद 14, 19(1)(डी) और 21 का घोर उल्लंघन घोषित किये जाने का अनुरोध किया है।
Similar Post
-
ओडिशा के बालासोर में सिलेंडर में हुआ विस्फोट; रेस्तरां जल कर खाक, कोई हताहत नहीं
बालासोर, सोमवार, 21 सितंबर 2026। ओडिशा के बालासोर शहर में सोमवा ...
-
अगर अवसंरचना ही नहीं होगी, तो न्यायाधिकरण कैसे काम करेंगे : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 21 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को ...
-
दक्षिण दिल्ली में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत लगभग 20 ‘अनाधिकृत’ मकान, फार्महाउस ढहाए गए
नई दिल्ली, सोमवार, 21 सितंबर 2026। दक्षिण दिल्ली के छतरपुर क्षे ...
