नीतीश कुमार के काफिले को आगे जाने देने के लिए दो ट्रेनों को रोका, CM बोले- 'हमको कुछ नहीं पता'
पटना, गुरुवार, 19 जनवरी 2023। बिहार के बक्सर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले को आगे जाने देने के लिए दो यात्री ट्रेनों को रोका गया। एक यात्री ने बताया, हमारी गाड़ी (ट्रेन) रोक दी है इसलिए हम पैदल आ रहे हैं। हमें दिलदार नगर जाना है। आगे जाकर दूसरी गाड़ी पकड़नी पड़ेगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बताया, दो पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया गया। यह व्यवधान नहीं तो समाधान है? इसकी उच्चस्तरीय जांच करवाएंगे कि किसके आदेश पर ट्रेन रुकी रही? बच्चे, बूढ़े सभी लोग परेशान थे। वह पिकनिक यात्रा पर आए हैं, समाधान यात्रा पर नहीं। वह समस्या पैदा करने के लिए आए थे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, कहां, किसको रोका गया? कौन सी ट्रेन रोकी गई, हमको नहीं पता। हमें पहली बार (मीडिया से) जानकारी मिल रही है। खम्मम में बीआरएस की मेगा रैली पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, कोई अपनी पार्टी की बैठक करता है और अगर लोगों को बुलाता है तो इसमें कौन-सी नई बात है... मेरी अपने लिए कोई ख़्वाहिश नहीं है, बस यही चाहत है कि विपक्ष के लोग एकजुट हों और देशहित में आगे बढ़ें।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
