उप्र में रोडवेज बस पुल की रेलिंग से टकराकर पलटी, 40 यात्री घायल
महराजगंज (उप्र), गुरुवार, 19 जनवरी 2023। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में गौनेरियाबाबू के पास राज्य परिवहन निगम की एक बस के, पुल की रेलिंग से टकराकर पलट जाने से उसमें सवार 40 यात्री घायल हो गये। महराजगंज के सदर कोतवाली थाने के प्रभारी निरीक्षक रवि राय ने बृहस्पतिवार को बताया कि गोरखपुर से महाराजगंज आ रही इस बस में कुल 51 लोग सफर कर रहे थे। घटना बुधवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। महराजगंज के सदर कोतवाली थाने के प्रभारी निरीक्षक रवि राय ने बताया कि 24 घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । राय ने कहा कि 16 अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच की जा रही है। उधर, महराजगंज के जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक कौस्तुभ ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का दौरा किया, जहां घायलों का इलाज चल रहा हैं ।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
