मेघालय के कैबिनेट मंत्री और चार विधायकों ने दिया इस्तीफा
शिलांग, बुधवार, 18 जनवरी 2023। मेघालय के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचई) मंत्री रेनिक्टन तोंगखर और राज्य के चार अन्य मौजूदा विधायकों ने निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान की तारीख की घोषणा से कुछ घंटे पहले बुधवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तोंगखर के अलावा इस्तीफा देने वालों में तृणमूल कांग्रेस के विधायक शीतलंग पाले, कांग्रेस के निलंबित विधायक मायरालबॉर्न सिएम और पीटी सावक्मी तथा निर्दलीय विधायक लम्बोर मालनगियांग शामिल हैं।
सूत्रों ने दावा किया कि पांचों नेता यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) में शामिल होने वाले हैं। विधानसभा में वर्तमान में 42 सदस्य हैं। विधानसभा आयुक्त और सचिव एंड्रयू सिमोंस ने बताया, हमें पांच विधायकों का इस्तीफा मिला है। लिंगदोह यूडीपी के अध्यक्ष हैं, जो राज्य में कोनराड संगमा नीत सरकार का प्रमुख घटक है। नेशनल पीपुल्स पार्टी के सुप्रीमो संगमा छह दलों के सत्तारूढ़ गठबंधन मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (एमडीए) का नेतृत्व करते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी एमडीए का हिस्सा है, जिसके दो विधायक हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना दो मार्च को होगी।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
