सिसोदिया ने कोविड योद्धा के परिवार को अनुग्रह राशि सौंपी
नई दिल्ली, बुधवार, 18 जनवरी 2023। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को अरुण कुमार रक्षित के परिवार के सदस्यों को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि सौंपी। रक्षित दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) थे और उनकी कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान मृत्यु हो गई थी। रक्षित ने कोविड के दौरान काफी कार्य किया, अस्पतालों के साथ समन्वय किया और लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं समय पर दिलाने में मदद की।
सिसोदिया ने अनुग्रह राशि सौंपते हुए कहा, ‘‘दिल्ली के कोविड योद्धाओं ने महामारी के दौरान नि:स्वार्थ भाव से काम किया और अपनी जान की परवाह किए बिना मानवता और समाज की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने कोविड योद्धाओं के बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। यह हमारा वादा है कि दिल्ली सरकार हमेशा हर संकट में उनके परिवारों के साथ खड़ी रहेगी।’’ उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कितनी भी राशि कोविड योद्धाओं के जीवन की हानि की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन ‘सम्मान राशि’ उनके परिवारों को सम्मानित जीवन जीने में मदद करेगी। सिसोदिया ने कहा, ‘‘यह योजना कोविड योद्धाओं के परिवारों को भी यह विश्वास दिलाती है कि सरकार और समाज हमेशा उनके साथ है।’’ दिल्ली सरकार ने 73 कोविड योद्धाओं के परिवारों को एक एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दी है।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
