चे ग्वेरा की बेटी चेन्नई पहुंचीं, माकपा करेगी सम्मानित
चेन्नई, मंगलवार, 17 जनवरी 2023। क्यूबा के क्रांतिकारी नेता अर्नेस्टो ‘चे’ ग्वेरा की बेटी एलीडा दो दिवसीय दौरे के तहत मंगलवार को चेन्नई पहुंचीं। वह मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की राज्य इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आई हैं। हवाई अड्डे पर माकपा के राज्य सचिव जी बालाकृष्णन, वरिष्ठ नेता जी. रामाकृष्णन समेत अन्य नेताओं ने एलीडा का हार्दिक स्वागत किया। माकपा के मुताबिक मंगलवार को यहां पार्टी की बैठक में एलीडा के शामिल होने की संभावना है। तिरुवनंतपुरम से चेन्नई पहुंचीं एलीडा बुधवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। सार्वजनिक कार्यक्रम में डीएमके सांसद कनिमोझी और वीसीके संस्थापक तथा लोकसभा सदस्य थोल थिरुमावलवन समेत अन्य नेता हिस्सा लेंगे। एलीडा की बेटी एस्टेफानिया ग्वेरा को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
Similar Post
-
राजस्थान के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
जयपुर, मंगलवार, 21 अक्टूबर 2026। एक परिसंचरण तंत्र के असर से राज ...
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
