जी-20 के अंतर्गत थिंक-20 की दो दिवसीय बैठक भोपाल में आज से शुरु
भोपाल, सोमवार, 16 जनवरी 2023। 'जी-20' के अंतर्गत 'थिंक-20' की दो दिवसीय बैठक आज से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुरु हो गई। स्थानीय कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस बैठक के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित रहे। बैठक में ''पर्यावरण सम्मत जीवन शैली-नैतिक मूल्य तथा सुमंगलमय युक्त वैश्विक सुशासन'' विषय पर देश और विदेश से आए प्रतिनिधि और विषय-विशेषज्ञ विचार-मंथन करेंगे। दो दिवसीय इस बैठक के समापन समारोह में कल राज्यपाल मंगुभाई पटेल शिरकत करेंगे। बैठक में लगभग 300 प्रतिनिधि शामिल हो रहे है, जिनमें से 94 विदेशी हैं। ये 94 प्रतिनिधि 14 देशों के हैं। शेष प्रतिनिधि देश के विभिन्न राज्यों के हैं। दो दिन तक विचार मंथन के बाद जो भी निष्कर्ष निकलेंगे, उसे 'भोपाल डिक्लरेशन' नाम दिया जाएगा। बैठक में 5 प्लेनरी और 10 पेरेलल सेशन होंगे। जी20 या ग्रुप ऑफ टवेंटी एक अंतर-सरकारी मंच है, जिसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं। यह समूह वैश्विक अर्थ-व्यवस्था से संबंधित प्रमुख मुद्दों, जैसे अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय स्थिरता, जलवायु परिवर्तन शमन और सतत विकास जैसे मुद्दों पर काम करता है।
Similar Post
-
सुप्रीम कोर्ट ने सात राज्यों को न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का निर्देश दिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। सर्वोच्च न्यायालय ने सात र ...
-
कांग्रेस सेवा दल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में भेजी राहत सामग्री
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस के अग्रिम संगठन स ...
-
कॉजपा के प्रदर्शन में छात्रा के पिता पर हमला करने वाला व्यक्ति बुलंदशहर से भाग गया : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉकरोच ...
